*प्रयागराज*
कोरोना संक्रमण को लेकर कायम याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,
सीएमओ प्रयागराज ने दाखिल की माघ मेले की कोविड गाइड लाइन,
हाईकोर्ट प्रयागराज माघ मेले की गाइडलाइन से नहीं हुई संतुष्ट,
कोर्ट ने राज्य सरकार को व्यापक गाइडलाइन तैयार कर पेश करने का दिया निर्देश,
ताकि मेले में बाहर से आने वाले लोग कोरोना साथ लेकर न जायें और शहर के लोग भी सुरक्षित रहें,
कोर्ट ने कहा काफी प्रयासों के बाद प्रयागराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आयी है कमी,
कोर्ट ने कहा बिना निगेटिव रिपोर्ट के शहर में बाहर से लोगों को आने दिया गया तो संक्रमण नियंत्रण के अब तक के प्रयास व्यर्थ हो जायेंगे,
कोर्ट ने सरकार को मेला क्षेत्र और शहर में गंगा यमुना किनारों पर भी निगरानी का दिया निर्देश,
कोर्ट ने कहा कि पूरे शहर को किले नुमा बनाना होगा,
बिना निगेटिव रिपोर्ट के बाहरी लोगों के शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करना होगा,
शहर के बाहर ही लोगों का टेस्ट व ट्रैकिंग करनी होगी,
कोर्ट के निर्देश पर मेरठ,गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, व लखनऊ की पुलिस ने रिपोर्ट पेश की,
कोरोना गाइडलाइन लागू करने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों के नाम सहित सूची दाखिल की,
वकीलों ने कहा तैनात पुलिस जागरूक नहीं है,
कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस को अधिक सक्रिय व जागरूकता बरतने का दिया निर्देश,
एएसजीआई एस पी सिंह ने वैक्सीन की तैयारी की जानकारी दी,
कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संयुक्त निदेशक ड्रग्स कन्ट्रोलर जनरल आफ इंडिया डाक्टर पी बी एन प्रसाद से वैक्सीन के बारे में जानकारी ली,
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा वैक्सीन अभी दूर,कोरोना से जंग जारी,
कोर्ट ने स्कूल कालेजों को न्यूनतम स्टाफ व छात्रों के साथ सुरक्षा उपायों से कार्य करने का दिया निर्देश,
कोर्ट ने नक्शे में पार्किंग स्थल का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों पर कार्यवाही कर पार्किंग बहाल करने का दिया निर्देश,
कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नरों की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त को कार्रवाई करने का दिया आदेश,
7 जनवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई,
जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने दिया आदेश।


More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-