September 26, 2026

कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु चलाया गया सचेतन अभियान- उमानिवास मिश्रा

Spread the love

कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु चलाया गया सचेतन अभियान। राष्ट्रीय जय भारत मंच के महासचिव स्थानीय मलगांव निवासी पुष्पराज तिवारी द्वारा सुरक्षा कवच संसाधनों से युक्त टीम गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जन सचेतन अभियान शुरू कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ कोरोना नामित संक्रमण से बचाव करने तथा अफवाहों से परहेज़ करने की सामयिक पहल किए जाने की खबर प्रकाश में आयी है। ज्ञातव्य है कि इन दिनों कोरोनावायरस का ग्राफ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कहीं न कहीं दिल दिमाग नकारात्मक सोच के साथ दहलने लगा है।तरह तरह की अफवाहों से कोरोना के भय की बीमारी दिग्भ्रमित करने लगी है। परिणाम स्वरूप बचाव करने की सोच के अनुसार सुरक्षित रहने के कार्य स्वाभाविक रूप से नहीं हो पा रहे हैं। जिस पर चिंतन करने की जरूरत है। तिवारी ने समझाइश करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बचाव करने हेतु साफ़ सुथरा रहना, अनावश्यक रूप से गली तिराहे पर जमघट न लगाना, सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग करना, ख़ान पान का ध्यान रखना,मन को आध्यात्मिक तथ्यों, की ओर केंद्रित करना, आदि सकारात्मक,प्रयास करने की निहायत आवश्यकता है। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने तथा जागरूक रहने की सोच को बलवती बनाये रखने की सामयिक आवश्यकता है। राष्ट्रीय जय भारत मंच की टीम के द्वारा मास्को का वितरण भी किया गया। तथा आगाह किया गया कि प्रकृति के अनुसार जीवन जीने के लिए आत्म विश्वास तथा आत्म बल होना चाहिए,।मंच की ओर से कहा गया कि,”कोरोना”का मतलब है कि” कोई किसी के लिए न रोवे”ऐसा साहस तथा धैर्य तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे,कि कोरोना नामित संक्रमण अपने आप विदा हो जाय।