फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़
जहां एक तरफ पूरे देश भर में कोरोना वायरस ने लोगों में हाहाकार मचा दिया है वहीं फतेहपुर जिले में कोरोना वायरस की लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है लेकिन कुछ जगहों पर लोगों ने इसे मजाक समझ रखा है मामला फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र का है ग्राम सभा दरिया मऊ में मंगलवार और शुक्रवार को बाजार लगती है बाजार में भीड़ इतनी लगती है कि कुछ कहा नहीं जा सकता लोगों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई देती है और न ही मास्क लगाकर रखते हैं इस प्रकार लोग कोरोना वायरस को खुलेआम दावत दे रहे हैं इस बाजार से प्रशासन ने भी मुंह मोड़ रखा है ना तो दुकानदार ही मास्क लगाते हैं और न ही लोग मास्क लगाकर बाजार में जाते हैं |


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-