कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार चला रहा है जागरूकता कार्यक्रम
गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम सुने ऑडियो कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें एवं सभी जनपद वासी जागरूक होकर मास्क का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने को सुरक्षित बनाए रखें इसके लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तर पर नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से एक आकर्षित ऑडियो तैयार की गई है जिसके माध्यम से कोरोना को लेकर मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना क्यों जरूरी है इसके संबंध में एक गीत के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने का संदेश दिया गया है। संबंधित ऑडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों तक भेजा जा रहा है। ऑडियो का अनुश्रवण अवश्य करें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने को कोरोना वायरस की संक्रमण से सुरक्षित बनाए रखें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-