April 26, 2026

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ भगोड़ा मेहुल चोकसी- अजय मिश्रा

Spread the love

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ भगोड़ा मेहुल चोकसी

 

बीते हफ्ते डोमिनिका से पकड़े गए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को सोमवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोकसी की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी कोरोना जांच निगेटिव आई है। चोकसी को डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती 25 मई को चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हो गया था। इसके बाद वह 26 मई को डोमिनिका में पकड़ा गया था। पीएनबी घोटाले में आरोपी चोकसी जनवरी 2018 से ही भारत से भागने के बाद एंटीगा और बारबुडा में रह रहा है।