लखनऊ
*कोरोना चिकित्सालयों और जांच लैब में तैनात चिकित्सा कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि*
यूपी सरकार ने प्रोत्साहन राशि और मानदेय को लेकर जारी किया आदेश
कोविड चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल और सफाई कर्मियों को मिलेगी 25% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि
नियमित और आउटसोर्सिंग दोनों कर्मियों को मूल वेतन का 25% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में देने के निर्देश
*कोविड चिकित्सालय में डॉक्टर और पैरामेडिकल की कमी पर सरकार का निर्देश*
कोविड चिकित्सालय में MBBS इंटर्न को ₹500 प्रतिदिन, MSC नर्सिंग को ₹400 प्रतिदिन, BSC नर्सिंग को ₹300 प्रतिदिन MBBS अंतिम वर्ष और GNM के छात्र छात्राओं को ₹300 प्रतिदिन मानदेय पर तैनाती के निर्देश
कोविड चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर करने के लिए निजी क्षेत्र और सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों को मानदेय के आधार पर तैनाती के निर्देश
सेवानिवृत्त और निजी कर्मियों को भी 25% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश
कोविड जांच लैब में तैनात कर्मियों को 10% अतिरिक्त धनराशि प्रोत्साहन रूप के रूप में देने के निर्देश
10 बेड पर एक डॉक्टर, 7 बेड पर एक नर्स, 15 बेड पर एक वार्ड ब्वाय और 15 बेड पर एक सफाई कर्मी तैनाती के निर्देश
1 मई से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी नई व्यवस्था




More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-