July 11, 2026

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच डीएम जौनपुर ने कड़े एक्शन लिए

Spread the love

जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच डीएम जौनपुर ने जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को जांच के साथ ही क्वारन्टीन करने तक कि जिम्मेदारी विकास खंड अधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ सभी अधिकारियों की है। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्ष इस बात का ध्यान रखेंगे की बहार आये लोग क्वारन्टीन के नियमों का पालन कर रहे हैं कि नहीं। जौनपुर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने आलाधिकारियों को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी उन सभी गांवों का भ्रमण करेंगे जहां से शिकायत आ रही है कि बाहर से आये प्रवासी क्वारन्टीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक दिन निरीक्षण करके ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी थानों को निर्देशित किया है कि थानाध्यक्ष प्रतिदिन 5 गांवों का निरीक्षक करेंगे इसके साथ ही उस थानाध्यक्ष के अधीनस्थ उपनिरीक्षक भी अपने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेंगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहर से आये लोगों को 21 दिन तक घरों में ही रहना है। सभी अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट शाम 5 से 7 के बीच डीएम खुद लेंगे।