कोरोना की दूसरी लहर का कहर: अप्रैल में 7 प्रतिशत घटा मारुति सुजुकी का उत्पादन
★ मारुति सुजुकी इंडिया का अप्रैल में उसका कुल उत्पादन 1,59,955 इकाई रहा
★ कंपनी ने दो वर्ष पहले इसी महीने में 1,72,433 वाहनों का उत्पादन किया था
★ अप्रैल में कंपनी ने ऑल्टो और एस-प्रेस्सो की 29,056 यूनिट्स का उत्पादन किया
नई दिल्ली :
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि अप्रैल में उसका कुल उत्पादन 1,59,955 इकाई रहा जो मार्च के मुकाबले 7 प्रतिशत कम हैं। कंपनी ने सामान्य फाइलिंग के दौरान बताया कि उसने दो वर्ष पहले इसी महीने में 1,72,433 वाहनों का उत्पादन किया था। मारुति सुजुकी ने बताया कि अप्रैल में ऑल्टो और एस-प्रेस्सो की 29,056 इकाइयों को उत्पादन किया गया जबकि मार्च में यह संख्या 28,519 की थी।
कंपनी ने कहा कि वेगन आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और स्विफ्ट डिज़ायर का उत्पादन मार्च में हुए 95,186 इकाइयों के मुकाबले 83,432 का रहा। इसी तरह यूटिलिटी वीकल्स में जिप्सी, अर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेज़ा और एक्सएल6 की उत्पादन संख्या भी अप्रैल में 31,059 रही जो मार्च में 32,421 इकाइयों की रही थी।


More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-