October 12, 2026

कोरोना काल में देशभर में ऑक्सिजन की किल्लत के बाद डीआरडीओ ने इस समस्या को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की-अजय मिश्रा

Spread the love

नई दिल्ली

 

 

कोरोना काल में देशभर में ऑक्सिजन की किल्लत के बाद डीआरडीओ ने इस समस्या को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) पीएम केयर फंड की मदद से सिर्फ तीन महीनों में ही 500 ऑक्सिजन प्लांट लगाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा संगठन ने प्लांट के निर्माण में तेजस लड़ाकू विमान में इस्तेमाल की गई तकनीकी का सहारा लिया है।

 

डीआरडीओ ने तेजस लड़ाकू विमान में एक ऐसी तकनीकी विकसित की है, जिसकी मदद से विमान में ऑनबोर्ड ऑक्सिजन जनरेट किया जा सकता है। ऐसे में डीआरडीओ के ऑक्सिजन प्लांट्स में इसी तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए प्लांट्स एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सिजन का उत्पादन कर सकेंगे। बता दें कि इस तरह की टेक्नॉलजी में प्लांट सीधे वायुमंडल से ऑक्सिजन बनाता है। पूर्वोत्तर भारत के अलावा लद्दाख के इलाकों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।