September 28, 2026

कोरोना कर्फ्यू में गेहूॅ खरीद कार्य से जुड़े कार्मिकों एवं गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर आने वाले कृषकों को आवागमन की होगी अनुमति-डीएम- अजय मिश्रा

Spread the love

कोरोना कर्फ्यू में गेहूॅ खरीद कार्य से जुड़े कार्मिकों एवं गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर आने वाले कृषकों को आवागमन की होगी अनुमति-डीएम

——————-

जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि जनपद में प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 8 बजे से सोमवार प्रातः 7 बजे तक में कोरोना कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। उन्होने बताया है कि वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत गेहूॅ खरीद एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न का प्रेषण व उठान का कार्य नियमित रूप से चल रहा है। इसलिये इन योजनाओं के संचालन हेतु गेहॅॅू खरीद कार्य से जुड़े हुये खाद्य विभाग, पीसीएफ, भारतीय निगम, हैण्डलिंग/परिवहन कार्य हेतु कार्मिक/श्रमिक एवं पीडीएस ब्लाक गोदामों पर कार्यरत श्रमिकों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो के दृष्टिगत परिचय पत्र कर्फ्यू के दौरान पास के रूप में अनुमन्य होगें, साथ ही साथ गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर आने वाले कृषकों को भी आवागमन की अनुमति होगी।

——————-

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित