April 20, 2026

कोरांव पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में एक दर्जन व्यक्तियो को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कोरांव पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में एक दर्जन व्यक्तियो को किया गिरफ्तार*

कोरांव प्रयागराज।कोरांव की पुलिस पुलिस ने गुरुवार को शान्ति भंग की आशंका व माहौल खराब करने के जुर्म में थाना क्षेत्र से कुल 12 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर 151,107,116 सीआरपीसी की धारा में कार्यवाही की।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्वेक्षण में थाना कोरांव प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दरोगा वंश नारायण सिंह यादव व दरोगा अनिल उपाध्याय, दरोगाअवधेश कुमार तथा दरोगा मनोज कुमार द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र से आज कुल 12 लोगो को अन्तर्गत धारा में हिरासत में लेकर सम्बन्धित न्यायालय में भेजा गया।गिरफ्तार होने वाले ब्यक्तियो में राज कुमार ग्राम बदवारी खुर्द कोरांव,राकेश यादव ग्राम खजूरी, शिवानन्द,अशोक,प्रदीप निवासी गण छापर कोरांव,आनंद,सुरेन्द्र वीरेंद्र निवासीगण छापर,विनीत पटेल हरदिहा कोरांव, दिव्यांशु ग्राम अम्बेडकर नगर,द्वारिका प्रसाद ग्राम टिकर तथा बृजेश कुमार ग्राम टिकर कोरांव प्रयागराज के है। FTR NEWS