April 19, 2026

कोरांव पुलिस द्वारा एक वारन्टी किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

कोरांव पुलिस द्वारा एक वारन्टी किया गया गिरफ्तार

 

कोरांव प्रयागराज।वांछित वारन्टी की गिरफ्तारी अभियान में कोरांव पुलिस द्वारा एक नफर वारन्टी को ग्राम बड़ोखर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सौरभ दीक्षित व एसीपी विमल किशोर मिश्र के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज सिंह द्वारा मुखबीर की खास सूचना पर थाना क्षेत्र बड़ोखर से न्यायालय जे0एम0 द्वितीय इलाहाबाद के मुकदमा नंबर 292/12 व अ0सं0 222/11थाना कोरांव से सम्बंधित वारन्टी राजेश कुमार पुत्र राम सुन्दर निवासी बड़ोखर थाना कोरांव प्रयागराज को आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया। FTR