*कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित दो आरोपीगणों को किया गिरफ्तार*
मेजा कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा।थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार होने आरोपी एक पुरुष व एक महिला जो पति पत्नी है उनके विरुद्ध धारा 498ए,304 बी व डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज था।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर वांछित अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक इन्द्रजीत यादव कास्टेबल रोहित महिला कास्टेबल आशा के साथ आज क्षेत्र में अपराधियो की तलाश कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पंजीकृत मुकदमा 544/22 के वांछित राजेन्द्र प्रसाद पटेल पुत्र हुबलाल पटेल उम्र करीब 51वर्ष व महिला फ़ोटो देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद पटेल निवासीगण टुड़ीहार थाना मेजा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया।मेजा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल के लिए रवाना किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-