July 12, 2026

कोतवाली नगर की पुलिस द्वारा अपहरण की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद प्रतापगढ़*

 

*तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के संज्ञान में आते ही कोतवाली नगर की पुलिस द्वारा अपहरण की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना कोतवाली नगर)*

 

कल दिनांक 09.05.2021 को दोपहर समय करीब 12ः30 बजे थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के बाबागंज से कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा एक व्यक्ति प्रत्युश मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा उम्र लगभग 32 वर्ष नि0 विवेकनगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतागपढ़ का उनके चार पहिया वाहन में तोड़-फोड़ कर उनके अपहरण कर लिया गया था। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, चारो तरफ चेकिंग लगा दी गयी। थानाक्षेत्र के रुपापुर से चेकिंग के दौरान अपहृत प्रत्युश मिश्रा को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त 01. विपुल शर्मा उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्व0 सुशील शर्मा 02. अतुल शर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र मूल चन्द्र शर्मा नि0गण रूपापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में वादी पीयूष मिश्रा की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/21 धारा 323, 352, 504, 506, 427, 364 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*

 

01. विपुल शर्मा पुत्र स्व0 सुशील शर्मा नि0 रूपापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

02. अतुल शर्मा पुत्र मूल चन्द्र शर्मा नि0 रूपापुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़

 

*बरामदगीः-*

 

 घटना में प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एजे 6726।

 

*पुलिस टीमः-* प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र नाथ राय मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।