May 13, 2026

कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत-

Spread the love

राजस्थान: कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत

 

 

 

 

 

कोटा. राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा (Big Accident) हो गया. यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी (Chambal River) में गिर गई. हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है. हादसा तड़के हुआ बताया जा रहा है. लेकिन इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली. इस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू किया. सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसा कोटा शहर में ही नयापुरा पुलिया पर हुआ है. बारात की यह कार मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही बताई जा रही है. हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है.