April 22, 2026

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री १० नवंबर सुबह १० बजे मेट्रो का हरी झंड़ी दिखाकर ट्रायल संचालन करेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री १० नवंबर सुबह १० बजे मेट्रो का हरी झंड़ी दिखाकर ट्रायल संचालन करेंगे। टेक्निकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारियों के अनुसार ३१ दिसंबर को मेट्रो ट्रेन जनता को समर्पित कर देने की योजना बनाई गयी है॥। मेट्रो परियोजना के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि १५–११–२०१९ को मुख्यमंत्री योगी ने मिट्टी की पाइल टेस्टिंग करके परियोजना की शुरूआत की थी। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है‚ जिसमें आईआईटी से मोतीझील तक लगभग नौ किलोमीटर का ट्रैक है‚ जिसमें ९ स्टेशन बनाए गए हैं। जिनकी लागत करीब ४८ करोड़ है। ॥ अभी फिलहाल जो ट्रेन आई है‚ उसमें तीन–तीन डि़ब्बे लगाए गए हैं। अभी प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। उसका द्वितीय चरण मोतीझील से ट्रांसपोर्टनगर तक अंड़र ग्राउंड़ ट्रैक तैयार किया जाएगा।