June 5, 2026

कैंसर मरीजों में गरीब और सामर्थ्यवान के बीच बिना भेदभाव के इलाज की सुविधा प्रदान करना इस अस्पताल की विशेषता है- कौशल राज शर्मा-

Spread the love

*वाराणसी (सू.वि.)दि:25-03-2022*

 

*कैंसर मरीजों में गरीब और सामर्थ्यवान के बीच बिना भेदभाव के इलाज की सुविधा प्रदान करना इस अस्पताल की विशेषता है- कौशल राज शर्मा*

 

*उत्कर्ष बैंक ने गरीबों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के साथ उनके लिए इलाज के उपकरण आदि सुविधाएं उपलब्ध करा कर एक महान कार्य किया है- जिलाधिकारी*

 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज महामना पंडित मदनमोहन मालवीय कैंसर सेंटर वाराणसी में नये आई.सी.यू. मेडिकल कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस कैंसर अस्पताल तथा आई.सी.यू. के लिए उत्कर्ष बैंक द्वारा आवश्यक चीजें जैसे बेड, व्हील चेयर, दवाओं सहित और भी आवश्यक उपकरण आदि सीएसआर फंड से उपलब्ध कराया है।

जिलाधिकारी ने उत्कर्ष बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ने वाराणसी के लिए कई क्षेत्रों में कार्य किया है लेकिन कैंसर अस्पताल के लिए इतना बड़ा कार्य करेंगे ये मैने कभी सोचा नहीं था। बधाई दी कि आप लोगों ने कैंसर के मरीजों के लिए सेवा का भाव प्रदर्शित किया इसके पूर्व कोरोना काल में गरीब पटरी व्यवसायी और अन्य कमजोर वर्ग के लोगों की माइक्रो फाइनेंसिंग करके बैकिंग के साथ साथ सेवा की भावना का समावेश करते हुए उनको जीने का आधार दिया, आर्थिक सम्बल प्रदान किया ये बहुत बड़ी मानवता का कार्य किया। कैंसर होने के बाद मरीज जीवन की आस छोड़ देता है ऐसे समय में अस्पताल और बैंक दोनो की सेवाओं का समावेश गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर को सेवा/इलाज की सुविधा प्रदान कर निश्चय ही जीने की आस बंधाता रहेगा।

उन्होंने कैसर अस्पताल के निदेशक डा. सत्यजीत प्रधान, अन्य डाक्टर्स व मेडिकल के सभी स्टाफ के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि साढ़े तीन साल की अवधि में इतनी ख्याति प्राप्त कर ली कि जो लोग मुम्बई इलाज कराने जाते थे अब वो यहां पर इलाज कराने आ रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा,उत्तरी मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों के लोग यहां इलाज करा रहे हैं। मुम्बई की अपेक्षा यहां पर रहना, इलाज कराना कम खर्च में हो जाता है।

जिलाधिकारी द्वारा कैंसर हास्पिटल पहुंच कर महामना मदनमोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया गया।