July 17, 2026

कैंट स्टेशन के सामने होटल, गेस्टहाउस में आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद-

Spread the love

*कैंट स्टेशन के सामने होटल, गेस्टहाउस में आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद*

 

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने और आसा-पास के क्षेत्रों में होटल, गेस्ट हाउस और पेइंग गेस्ट हाउस में अवैध तरीके से शराब पिलाने का भंडाफोड़ आबकारी विभाग की टीम ने किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। टीम को देख शराब पी रहे लोग इधर-उधर भागने लगे।