October 27, 2026

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे

 

 

भदोही :

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दावा किया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस तीनों एक साथ मिलकर भी लड़े तो हम उन्हें हराएंगे. मौर्य ने भदोही में सांसद ,विधायकों और पार्टी जनों के साथ संवाद करने के दौरान ये दावा किया है.

 

प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा, “वह पुजारिन बनी घूमती रहती हैं और उन्हीं की पार्टी के दो नेताओं (सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी) ने हिन्दू संगठनों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं, जय श्रीराम कहने वालों के खिलाफ अपमानजनक बातें की, उसके बारे में वह क्या कहेंगी.” मौर्य ने आगे कहा कि कानून व्यवस्था की बात करने वाली प्रियंका लखनऊ की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों में कानून व्यवस्था का हाल चाल लेने क्यों नहीं जाती.

 

अखिलेश यादव पर किया पलटवार

 

अखिलेश यादव द्वारा सरकार पर तेल कंपनी से तीन महीने में छह सौ प्रतिशत कमाई के सवाल का पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि वह बताएं कि पांच साल में उनकी समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान कितनी कमाई की है. उन्‍होंने कहा कि रहा सवाल कमाई का, तो जो फायदा होता है वह तेल कंपनियों का होता है और सरकार को जो टैक्स मिलता है उसे गरीबों पर खर्च किया जाता है.