September 18, 2026

केरल: रोता था 27 दिन का बच्‍चा, मां ने दीवार में सिर मारकर कर दी हत्‍या-

Spread the love

केरल: रोता था 27 दिन का बच्‍चा, मां ने दीवार में सिर मारकर कर दी हत्‍या

 

 

 

 

पथानामथिट्टा (केरल). केरल (Kerala) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपने 27 दिन के शिशु (Baby Murder) का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया.

 

उसने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन दोपहर 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया, लेकिन इसके बाद दिन में बच्चे की हालत और खराब हो गई और उसे तालुक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद एक आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. महिला इस आश्रम के रसोईघर में काम करती है और अपने 45 वर्षीय प्रेमी के साथ रहती है. शिशु का 10 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम होने के बाद डॉक्‍टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं. इसके बाद अधिकारी ने बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की.

 

 

 

 

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला और उसके प्रेमी के बीच फोन के जरिए संपर्क हुआ था और उन्होंने आश्रम में साथ रहना शुरू कर दिया था. पुलिस ने बताया कि शिशु का पिता पहले से विवाहित था और महिला को इसकी जानकारी थी. उसने बताया कि बाद में और पूछताछ से पता चला कि महिला ने स्वयं अपने बच्चे की हत्या की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.