July 29, 2026

केरल के कोझीकोड ज़िले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया- अजय मिश्रा

Spread the love

केरल के कोझीकोड ज़िले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की एक टीम को राज्य में भेजा है।केरल के कोझीकोड ज़िले में 3 सितंबर को निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया था, जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चे में इंसेफेलाइटिस और मायोकार्डिटिस के लक्षण पाए गए थे। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसका निधन हो गया।