June 22, 2026

केन्द्रीय विद्यालय ब.रे.का. में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-

Spread the love

*केन्द्रीय विद्यालय ब.रे.का. में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

वाराणसी। आज दिनांक 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय ब.रे.का. के प्रातः कालीन सभा-प्रांगण में योग प्रोटोकाल के साथ-साथ विविध रंगारंग कार्यक्रम संगीत की धुन पर प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम का श्रीगणेश प्राचार्य श्री डी. डी. पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन सवं सारगर्भित संदेश से हुआ। प्राचार्य महोदय ने संक्षिप्त सारगर्भित संदेश में आधुनिक युग में योग की उपादेयता, व्यापकता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। आधुनिक संदर्भ में यह विद्यार्थियों के लिए नितान्त आवश्यक है।

मंच का संचालन विद्यालय के डाॅ. नरेन्द्र पाण्डेय एवं डाॅ. आशुतोष पाण्डेय ने किया। योग प्रशिक्षिका श्रीमती सरिता सिंह ने विद्यालय के अपने कुशल प्रशिक्षण से प्रशिक्षित बच्चों द्वारा मंच से अपने नेतृत्व में सह प्रदर्शन कराया। बच्चों ने अत्यन्त अनोखा प्रदर्शन किया जा दुःसाध्य व सराहनीय है। योग कार्यक्रम में 1500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य, उपप्राचार्या, प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त 50 शिक्षकों ने भी योग प्रोटोकाल में भाग लिया। मंचासीन कुशल प्रदर्शन वाले 25 छात्र-छात्राओं एवं योग प्रशिक्षिका श्रीमती सरिता सिंह को प्राचार्य श्री डी. डी. पाठक ने अंगवस्त्रम से सम्मानित व पुरस्कृत किया।

सुश्री श्रेया सिंह ‘बारहवीं ब’ ने दीप योग की प्रस्तुति बहुत ही कुशलतापूर्वक की। युगल योग, समूह योग, एकल योग आदि प्रस्तुतियाँ भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति मोहक संगीत एवं धुन पर हुईं। अंत में उपप्राचार्या श्रीमती गायत्री देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जय हिन्द।