केंद्र सरकार के सहयोग से यूपी की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी योगी सरकार प्रदेश में नाबार्ड के सहयोग से अगले चार साल में हर जिले में खोलेगी एक – एक मॉडल कंपोजिट स्कूल
मॉडल कंपोजिट स्कूल के साथ साथ प्रदेश में अभ्युदय कंपोजिट स्कूल की भी की जाएगी शुरुआत मौजूदा समय में प्रदेश के भीतर संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में चल रहे हैं कई स्मार्ट क्लासेस .
बताते चलें कि इस बार भारत सरकार ने 18381 स्मार्ट क्लास की और दी है स्वीकृति ,आने वाले चार से पांच वर्षों में प्रदेश के हर स्कूल में शुरू होगी स्मार्ट क्लास
योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत अभी तक 1.90 करोड़ छात्रों का किया जा चुका है नामांकन .इसके साथ ही 40 लाख नए छात्र जोड़े गए हैं इस अभियान से
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में एक एक मॉडल कंपोजिट स्कूल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से डिजिटल लर्निंग के लिए हर विद्यालय में दिए जाएंगे टैबलेट इसके लिए दिए गए हैं भारत सरकार की ओर से दो लाख टैबलेट
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में सभी नामांकित बच्चों के आधारीकरण की हो चुकी है शुरुआत
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से एक करोड़ दस लाख बच्चों का प्रमाणीकरण और एक करोड़ 66 लाख बच्चों का बनाया गया है आधार कार्ड
स्कूल चलो अभियान के तहत प्रदेश सरकार की ओर से ईंट-भट्टों पर काम कर रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का किया गया है काम, इसके तहत जोड़ा गया है 3 लाख 96 हजार से अधिक बच्चों को, इसके अलावा प्रदेश के 2 लाख 55 हजार से अधिक दिव्यांग बच्चों को भी जोड़ा गया है शिक्षा से
प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत, अव्यवस्थाएं, सुविधाओं में कमी को देखते हुए यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही कायाकल्प विद्यांजलि पोर्टल किया जाएगा शुरू
इसके जरिए ऐसे लोग जिनका किसी विद्यालय से रहा है जुड़ाव जिस किसी विद्यालय में वह पढ़े हैं और अपने पुराने स्कूल में कुछ देना चाहते हैं, ऐसे लोग किसी स्कूल को ले सकेंगे गोद
स्कूल को गोद लेने वाले व्यक्ति जिले स्तर पर या किसी स्कूल विशेष के लिए कर सकते हैं फंडिंग भौतिक रूप से खेलने की सामग्री, लाइब्रेरी आदि में कर सकते हैं मदद





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-