November 6, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2022 में ‘कोरोनरी स्टेंट’ को शामिल करने की अधिसूचना किया जारी-

Spread the love

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2022 में ‘कोरोनरी स्टेंट’ को शामिल करने की अधिसूचना किया जारी*

 

*जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों को और अधिक किफायती बनाने में मदद करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय का यह कदम*

 

*आवश्यकता के आधार पर सूची में स्टेंट को शामिल करने की समीक्षा के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर आधारित है यह कदम*

 

*राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण अब कोरोनरी स्टेंट की कीमत करेगा निर्धारित*

 

*चिकित्सा पर स्थायी राष्ट्रीय समिति ने कोरोनरी स्टेंट को आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची , 2022 में दो श्रेणियों – बेयर मेटल स्टेंट (बीएमएस) और ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट में शामिल करने के लिए अपनी सिफारिश की थी प्रस्तुत*

 

*एसएनसीएम की बैठक के ब्योरे के मुताबिक, उपाध्यक्ष डॉ. वाई. के. गुप्ता ने बताया कि कोरोनरी स्टेंट को पहले भी एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर अधिसूचना के जरिए एनएलईएम-2015 में भी किया गया था शामिल*

 

*मिली जानकारी के अनुसार एसएनसीएम ने एनएलईएम-2022 पर सौंप दी है अपनी रिपोर्ट और सरकार ने इसे कर लिया है स्वीकार*

 

*गत दिनों जारी की गई आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल की गईं 34 नयी दवाओं में कई कैंसर रोधी दवाएं, एंटीबायोटिक्स और टीके थे शामिल .इसके तहत ऐसी दवाओं की कुल संख्या हो गई है 384*