वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2022-23 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा एक में दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 मार्च तक कराये जा सकते हैं। अभिभावक केवीएस वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप से भी आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। जनपद के पांच केंद्रीय विद्यालयों में करीब 520 सीटें निर्धारित है।
हालांकि, जनपद के पांचों केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं को सीटें रिक्त नहीं है। अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन आठ अप्रैल से केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो और इससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा और छात्रों के लिए बेहतर मौका है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन, असिस्टेंट कमिश्नर बी. दयाल ने बतया कि नई शिक्षा नीति (एइपी)के तहत कक्षा एक में नामांकन की उम्र एक साल बढ़ा दी है। सत्र 2022-23 में कक्षा एक में नामांकन लेने के लिए बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 को छह साल पूरी होनी चाहिए। पहले यह उम्र पांच साल थी। कक्षा एक में नामांकन के लिए तीन बार जारी होगी लिस्ट कक्षा एक में नामांकन की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जायेगी। वहीं दूसरी और तीसरी लिस्ट एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जायेगी। चयनित बच्चों की सूची शिक्षा के अधिकार के तहत जारी की जाएगी।
नियमानुसार आरक्षण भी लागू : दाखिले में नियमानुसार आरक्षण भी प्रभावी है।
ये है नामांकन का शेड्यूल
कक्षा एक में आनलाइन रजिस्ट्रेशन – 21 मार्च तक।
पहली चयन सूची : 25 मार्च
दूसरी सूची : एक अप्रैल
तीसरी सूची : आठ अप्रैल को
जनपद के विद्यालयों में कक्षा एक में निर्धारित सीट इस प्रकार है।
विद्यालय सीट
केवि (बीएचयू) 120
केवि (39 जीटीसी) 120
केवि (डीएलडब्ल्यू-4) 40
केवि (कंचनपुर) 120
केवि (आयर) 40

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ