*कुशीनगर में दर्दनाक हादसा..*
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। बुधवार देर रात एक घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म हो रही थी। इस दौरान कुएं के ऊपर हल्दी रश्म की महिलाएं मटिकोड़ खुदाई कर रही थी।इस दौरान अचानक कुएं का चबूतरा ढह गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में घटित हुई है।घटना के बाद जिले के जिलाधिकारी सहित सभी आलाधिकारियों और पुलिस फोर्स को पहुंचने की सूचना मिल रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-