June 12, 2026

कुटुंब संस्था ने अपना 20वां वार्षिकोत्सव मनाया-

Spread the love

*कुटुंब संस्था ने अपना 20वां वार्षिकोत्सव मनाया*

 

*बाबतपुर के चिउरापुर स्थित कुटुंब विलेज के प्रांगण में हुआ भब्य आयोजन*

 

*कुटुंब एक उम्मीद है उन हजारों बच्चों के लिए जिनके सपनों को साकार करते हुए आज 20 वर्ष हो गए,डॉ आशीष सिंह,सचिव*

 

कुटुंब संस्था चिउरापुर बाबतपुर के प्रांगण में संस्था ने मंगलवार को अपना 20 वां वार्षिकोत्सव उत्सव मनाया। कार्यक्रम में कुटुंब संस्था के सचिव डॉ आशीष सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया । उन्होंने बताया कुटुंब एक उम्मीद है उन हजारों बच्चों के लिए जिनके सपनों को साकार करते हुए आज 20 वर्ष हो गए कुटुंब द्वारा लाभान्वित हजारों निराश्रित बच्चे आज अपने जीवन में रोज ने आयाम बना रहे हैं, समुदाय के विभिन्न वर्ग किशोर किशोरियों महिलाएं के लिए एक पथ प्रदर्शक है उनके सपनों का का उम्मीद है , 20 वर्ष का अथक प्रयास है की आज कुटुंब ने 50 बच्चों को ग्रेजुएट बनाया है,कई ऐसी महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है, आज वह अपने परिवार में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहीं हैं, ऐसी किशोरियों को सशक्त बनाया जो आज अपने हक के लिए अपने सपनों के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं, मेरा यह पूर्ण विश्वास है कुटुंब उन सब की उम्मीदों को निरंतर पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करता रहेगा,

कार्यक्रम में सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन भाषण दिए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका दिल जीत लिया महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई आज इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए । इस आयोजन को सफल बनाने में अंशुल सिन्हा राजेंद्र राही, मनीष सिंह,अजय सिंह,रितेश पांडेय अत्याधिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।