मेरठ…
कुछ दिन पहले ही बनकर तैयार हुए मेरठ -दिल्ली एक्सप्रेस वे पर लोगों ने फर्राटा भरना शरू किया था, लेकिन चंद दिनों के अंदर पहली बारिश में इस एक्सप्रेस वे का हाल बेहाल होने लगा. बारिश से कई जगह सड़क धंस गई. बताया जाता है कि मिट्टी कटान होने से सड़क में दरार आ गई.
आनन -फानन में अधिकारी एक्सप्रेस वे को दुरुस्त करने में जुट गए हैं.
बीते एक अप्रैल को मेरठ और वेस्ट यूपी के लोगों को एक्सप्रेस वे के रूप में बड़ा तोहफा मिला था. इस एक्सप्रेस वे से मेरठ दिल्ली की दूरी मात्र पैंतालिस मिनट में ही पूरी करने की बात कही गई थी, लेकिन ये क्या अभी एक्सप्रेस वे को शुरू हुए दो महीना भी नहीं हुआ और पहली बारिश में ही सड़क किनारे की मिट्टी कई जगह से धंस गई. बारिश के कारण सडक़ पर दरार आ गईं. इस एक्सप्रेस की सड़क पर जैसे ही दरार आने की बात सामने आई ये चर्चा का विषय बन गया कि दो महीने के अंदर ही आखिर इस सडक़ का ये हाल कैसे हो सकता है.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-