*जनपद भदोही*
*-कुख्यात गैंगेस्टर अपराधी की अचल संपत्ति कंटेनर वाहन को 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत किया गया जब्त*
*- अभियुक्त द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु गोवंश तस्करी एवं अवैध शराब विक्रय जैसा जघन्य अपराध से अर्जित की गई है ट्रक कंटेनर*
*-जप्त की गई ट्रक कंटेनर लगभग ₹8,52000/- कुल कीमत*
*-अभियुक्त का भदोही से प्रयागराज तक है अपराध*
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही, डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध भदोही पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गैंगेस्टर अपराधी व गोवंश तस्कर अभियुक्त विमलेश कुमार कुशवाहा पुत्र रामजी कुशवाहा निवासी नयापुरवा थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर भौतिक आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंश की तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करता है। अर्जित संपत्ति से एक ट्रक कंटेनर कीमत ₹8,52000/- अर्जित किया है जिसका इस्तेमाल गोवंश तस्करी जैसे अपराध कार्य करने में करता है । वाहन कंटेनर को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया के आदेश दिनांकित 24 जनवरी 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-