May 6, 2026

किसानों ने लगाता रहा न्याय से गुहार, लेकिन न्याय कोसों दूर-

Spread the love

*_⭕किसानों ने लगाता रहा न्याय से गुहार, लेकिन न्याय कोसों दूर_*

 

*_चंदौली।_* खबर चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील अंतर्गत महुंजी ग्राम सभा की है।

महुंजी ग्राम सभा एक छोटा सा राजस्व ग्राम सभा है, जिसके उत्तर तरफ गंगा नदी तथा पूर्व दक्षिण तरफ एक छोटी सी नदी अग्रहरि वीर बहुरिया प्रवाहित होती है।

इस गांव की भौगोलिक स्थिति यह है कि सन् 1971 में चकबंदी प्रकिया भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस गांव में नहीं हुई।

उस समय यह गांव चकबंदी से दूर रहा, लेकिन कुछ समय पहले गांव के कुछ लोगों द्वारा चकबंदी के लिए आवेदन किया गया था फिर चकबंदी शुरू हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग सत्तर प्रतिशत इस चकबंदी से प्रभावित है मालियत से लेकर चक कटौती, मूल्यांकन तक बहुत सारी खामियां हैं।

इसको लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन अभी तक न्याय कोसों दूर है।

इस बाबत ग्रामीणों ने एसीओ,सीओ,डीडीसी,एसोसी, चकबंदी आयुक्त लखनऊ तक भी पत्रक दिया फिर ग्रामीण हाईकोर्ट गये, हाईकोर्ट ने डायरेक्शन दिया कि छह महीना के अंदर निस्तारण किया जाय।

मजेदार बात तो यह है कि गांव के चकबंदी सदस्यों का कहना है कि हम लोग को कुछ पता नहीं है आफिस में बैठकर सारा खेला हुआ।