*वाराणसी चोलापुर*
*किसानों के समर्थन में सुभासपा ने दिखाई ताकत*
चोलापुर क्षेत्र में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आह्वान पर कृषि बिल वापस करने के लिये भासपा ने कमर कस ली है। जिस क्रम में शुक्रवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चोलापुर ब्लाक के खुटहा गांवमें किसान जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि अभी पुर्वांचल का किसान कृषि बिल से नुकसान को नही समझ पा रहा है। आज के दिन सुभासपा यूपी के 5000 गांवों में किसान जागरूकता के लिये बैठक कर रही है। आजादी के बाद पहली बार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का यह बिल है। जबकि किसान प्रधान देश मे किसानों को अपना अन्न कही भी किसी रेट में बेचेने का अधिकार रहा है। लेकिन अन्नदाता को ही मजदूर बनाकर उनकी जमीन में मजदूरी कराने वाला बिल बनाया गया है। जिसका विरोध सुभासपा करती आ रही है। हमारी पार्टी
मांग करती है कि किसानों की फसल बेचने की आजादी रहनी चाहिय। किसानों को 5000 प्रति महीना पेंसन मिलना चाहिये। किसानों को 0 प्रतिसत पर लोन भी मिलना चाहिये। किसानों को खेती के लिय 5 हॉर्स पावर बिजली फ्री मिलनी चाहिए। साथ ही किसानो का जीवन बीमा भी होनी चाहिये।
06 फरवरी शनिवार को किसान नेताओ के आह्वान पर 12 बजे से 03 बजे तक चक्का जाम कार्यक्रम में पार्टी के नेता जगह जगह चक्का जाम करेगे।
बैठक की अध्यक्षता उर्मिला राजभर ने किया। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, उर्मिला राजभर, लालबहादुर राजभर, सांचु राजभर, सुमित राजभर, जागेश्वर राजभर, छेड़ीलाल यादव, प्रेमचंद्र मौर्या, जियालाल राजभर, अनित राजभर, डॉ बसंत राजभर आदि लोग भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-