April 18, 2026

DJL»FìMX´FFMX IZY ¶FFQ d¶F£FSF ´FOÞXF ´F`ÀFF ½F A³¹F ÀFF¸FF³F

किराना की दुकान पर हुई हजारों की चोरी* – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

*चोलापुर वाराणसी*

*किराना की दुकान पर हुई हजारों की चोरी*

चोलापुर क्षेत्र के प्रेमनगर बाजार स्थित किराना की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना जानकारी के मुताबिक नंदलाल पटेल की दुकान पर चोरों के द्वारा दुकान के पीछे अरहर के खेत के रास्ते से चोरों ने दुकान में घुसकर सरसों की तेल की बोतलें सहित नगदी उठा ले गए। दुकानदार नंदलाल पटेल दुकान के सामने बरामदे में सोया हुआ था। सुबह दुकानदार को जब चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना गोसाईपुर चौकी पर दी चोरी की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर चौकी इंचार्ज आर. के ओझा पहुंचे और छानबीन किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी तरफ आयर में भी चोरो ने ओमप्रकाश सेठ की ज्वेलरी की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर वहां पर सफल नहीं हो सके।