April 21, 2026

कासगंज के युवक अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत का मामला-

Spread the love

*इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यूज़*

 

_प्रयागराज_

 

कासगंज के युवक अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत का मामला,

 

हाईकोर्ट ने पीयूसीएल को याचिका संशोधित करने का दिया निर्देश,

 

पीयूसीएल ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग में दाखिल की है याचिका,

 

कोर्ट ने पीयूसीएल की ओर से याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता एस एफ ए नकवी से ‌कहा,

 

याचिका में कुछ गैरजरूरी तथ्यों को हटाकर नए सिरे से प्रस्तुत करें,

 

याचिका में आरोप अल्ताफ की पुलिस लॉकअप में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई,

 

पुलिस के मुताबिक अल्ताफ ने बाथरूम में पानी के पाइप से लटक कर खुदकुशी की है,

 

याचिका में कहा गया कि दो फुट ऊंचे पाइप से साढ़े पांच फुट लंबे व्यक्ति के लटक कर खुदकुशी करने की बात वैज्ञानिक रूप से सही नहीं लगती है,

 

पुलिस का कहना है कि मामले की विभागीय और मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है,

 

चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने दिया आदेश।