November 6, 2026

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 25 फरवरी,से 30 मार्च 2023 तक-

Spread the love

*काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 25 फरवरी,से 30 मार्च 2023 तक*

 

वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 25 फरवरी, 2023 से आरंभ होगी। इस प्रक्रिया के तहत सेन्ट्रल हिन्दू ब्वाएज स्कूल (कमच्छा), सेन्ट्रल हिन्दू गल्र्स स्कूल (कमच्छा), श्रीरणवीर संस्कृत विद्यालय, (कमच्छा) तथा बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर के सेन्ट्रल हिन्दू स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए फार्म 25 फरवरी, 2023 से मिलने आरंभ होंगे। प्रवेश प्रक्रिया के तहत एलकेजी, नर्सरी, कक्षा-1 तथा कक्षा-6 में ई-लाॅटरी के माध्यम से प्रवेश होगा जबकि कक्षा-7,8,9 व 11 में प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन मिलेगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 है। प्रवेश फार्म में संशोधन 31 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जा सकेगा। प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत जानकारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.bhuonline.in पर उपलब्ध होगी।

 

जनसम्पर्क अधिकारी