काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय मे डॉक्टर और बाहरी मेडिकल माफिया की मिलीभगत का मामला सामने आया है l
विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र सागर चौबे के परिचित मरीज से इलाज के नाम पर एक लाख साठ हजार रुपए की वसूली का मामला सामने आया है l
पीड़ित छात्र का कहना है कि जिस डॉक्टर अरविंद पांडे द्वारा इलाज किया जा रहा था, उसी के कहने पर बाहरी मेडिकल स्टोर द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी l जब छात्र को इसकी सूचना मिली तो घटनास्थल से छात्रों ने संबंधित मेडिकल स्टोर के एक कर्मचारी को पकड़ लिया l इस दौरान मेडिकल संचालक द्वारा बलपूर्वक मरीज के परिजन के अपहरण का प्रयास किया गया l
फिर छात्रों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रोक्टोरियल बोर्ड को दी और इससे संबंधित आवेदन लंका थाने मे दिया गया है l

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ