वाराणसी-श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण व चौड़े पार्थवे पर कंसल्टेंट द्वारा दिए गए प्राथमिक प्रेजेंटेशन पर हुआ मंथन*
*दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, पौराणिक ता को प्राथमिकता पर लेने का जोर*
अपर पुलिस महानिदेशक पी0वी0 रामशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा की उपस्थिति में अहमदाबाद से आयी कंसल्टेंट कंपनी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण व चौड़े पार्थवे का प्रारंभिक प्रेजेंटेशन पावर प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रेजेंटेशन में वर्तमान स्थिति, गंगा से मंदिर तक आने की सकरी गलियों को दिखाते हुए विस्तारीकरण व चौड़े पार्थवे का प्लान रखा गया। गंगा घाट से 350 मीटर की लंबाई होगी तथा घाट से मंदिर ऊंचाई भी पड़ेगी। प्रारम्भिक प्लान में मंदिर को 42×47 मीटर के आयताकार क्षेत्र तथा चारों साइड पर द्वार का प्रावधान दिखाया है। मंदिर परिसर के बाहर एक खुला चौक आयताकार में होगा। ज्ञानवापी के पास भी खुला चौक का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टावर, फायर, मेडिकल व्यवस्था आदि होगी।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने खुले चौक में काशी व मंदिर की पौराणिकता व ऐतिहासिकता का म्यूजियम, मल्टीपरपज हाल, सुरक्षा हेतु पेट्रोलिंग, फोर्स के टावर, दर्शनार्थियों के प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार आदि को प्वाइंट वाइज प्रोजेक्ट में समाहित करने का सुझाव दिया। कंसलटेंट फर्म, सुरक्षा अधिकारियों के साथ सुरक्षा मानकों को समाहित का प्रावधान कराएंगे।
बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max