June 15, 2026

*काशी विश्वनाथ दरबार पहुचीं एक्ट्रेस जान्हवी, भोले का दर्शन कर हुई अभिभूत*

Spread the love

वाराणसी। श्रीदेवी की बेटी व धड़क फ़िल्म से अपने सफल कैरियर की सुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद लिया। जान्हवी अपने जन्मदिन पर मंगलवार की दोपहर बाबा दरबार पहुंची और विधि-विधान से काशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया।

दोपहर भोग आरती के दौरान धड़क गर्ल काशी विश्वनाथ दरबार पहुंची और पूरे भाव-विभोर मन से बाबा की आरती देखी और दर्शन की। दर्शन करके बाहर निकलते उन्हें देख कतारबद्ध भक्तो को हाथ हिलाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

सफेद रंग के पटियाला ड्रेस में जान्हवी एकदम सिंपल लुक में नजर आई है। मन्दिर के बाहर लोगो ने उनकी खूब तस्वीर क्लिक किया तो उन्होंने भी किसी को निराश किया। और हाथ जोड़ते हुए फ़ोटो क्लिक कराया। उसके बाद जान्हवी ने कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद चखा।

सूत्रों की माने तो जान्हवी कपूर काशी घूमने के लिए आई है। और अपना जन्मदिन बाबा का आशीर्वाद लेकर मनाएंगी। और काशी में वो नवका बिहार व गंगा आरती में भी सम्मलित हो सकती है। वही जान्हवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी मूवी करने जा रही है।

सूत्र की मानें तो, ‘धड़क में जाह्नवी का परफॉर्मेंस काफी असरदार रहा है और इसलिए मेकर्स फिल्म में उन्हें लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर लेना चाहते हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तरह दिखेगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे।’

बता दें कि ‘स्त्री’ में राजकुमार राव श्रद्धा कपूर के ऑपोज़िट नजर आ चुके हैं। हालांकि, इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। इनफैक्ट ‘धड़क’ को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे और उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। अब ऐसा लग रहा है कि दोनों कलाकारों की यह इच्छा जल्द ही पूरी होने जा रही है।