वाराणसी: काशी के राज परिवार में लंबे वक्त से चल रहा विवाद एक नए रुप में सामने आया है.पूर्व काशी नरेश डॉक्टर विभूति नारायण सिंह की बेटी हरि प्रिया के ससुराल की एक शादी के कार्ड में राज चिन्ह का प्रयोग किया गया था. इसको लेकर उनके भाई कुंवर अनंत नारायण सिंह ने इस मामले में रामनगर थाने में हरि प्रिया के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.
दरअसल हरिप्रिया के ससुराल में पिछले दिनों एक शादी हुई. शादी में छपे कार्ड में उन्होंने काशी के राज परिवार के राज चिन्ह का प्रयोग किया था. इस कार्ड पर छपे राज चिन्ह को लेकर उन्हीं के भाई कुंवर अनंत नारायण सिंह ने आपत्ति जताते हुए इस मामले की शिकायत एडीजी जोन पीवी राम शास्त्री से की थी. इसकी जांच के आदेश एडीजी ने सीओ कोतवाली बृजनंदन राय को दिया.
सीओ ने पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद रिपोर्ट रामनगर थाने को प्रेषित करते हुए संबंधित मामले में हरिप्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे. जिस पर रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंवर अनंत नारायण सिंह के पावर ऑफ अटॉर्नी की जिम्मेदारी संभालने वाले शिवपुर निवासी राधे चंद्र श्रीवास्तव ने तहरीर दिया था. जिसमें राज घराने के मोहर और चिन्ह को अपने लिए प्रयोग करने सहित विभिन्न धाराओं में राजकुमारी हरिप्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
काशी राज घराने के मामले को लेकर वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि 23 अगस्त को रामनगर थाने में काशी के महाराजा अनंत नारायण सिंह के प्रतिनिधि के शिकायत पर एक एआईआर दर्ज की गई है. इसमें उनकी शिकायत थी कि राजा के बहन हरिप्रिया के द्वारा राज घराने की मुद्रा जो होती है. उनके द्वारा उसका गलत उपयोग किया गया है. शिकायत के बाद पुलिस विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है, जिसकी विवेचना हो रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-