August 1, 2026

कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, ट्रोला 10 फीट नीचे खाई में गिरा-

Spread the love

अनियंत्रित ट्रोला 10 फीट नीचे खाई में गिरा:कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, घायल ड्राइवर को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

 

बूंदी

 

बूंदी शहर के बाइपास रोड पर रविवर दोपहर अनियंत्रित होकर एक ट्रोला दस फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस ने घायल ड्राइवर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

कोतवाली थाने के एसआई महावीर सैनी ने बताया कि हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर तुलसीराज योगी (45) को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। दोपहर करीब 12 बजे ड्राइवर तुलसीराम सरकारी स्कूल का सामान से भरा ट्रोला लेकर जयपुर से कोटा जा रहा था।

बाइपास पर धानमंडी के पास एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रोला अनियंत्रित हो गया। आउट ऑफ कंट्रोल होकर 10 फीट नीचे खाई में जा गिरा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ड्राइवर को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।