June 19, 2026

कार के टक्कर से एक व्यक्ति गम्भीर घायल

Spread the love

दीपक कुमार सिंह- रिपोर्टर

******************

वाराणसी.   =: मंगलवार को चौबेपुर मार्ग के नेहिया गांव के पास से मां सुभद्रा प्राइवेट स्कूल के शिक्षक  अजय कुमार मौर्य को स्विफ्ट कार ने जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिसके कारण वे बुरी तरह से घायल हो और उनके सर में गहरी चोट लग गया।

जिसके बाद स्थानीय नागरिको ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीश भट्ट उर्फ़ चुना शर्मा अपनी स्विफ्ट कार संख्या यूपी 53 सीबी 12 14 से गोरखपुर के तरफ से आ रहे थे कि उसी समय ये घटना घट गयी।

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चौबेपुर का नेहिया गांव का ये सड़क लगातार डेंजर जोन बना हुआ है। जिस कारण आये दिन यहां पर दुर्घटना हो रही है।