प्रयागराज : कार के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज-
प्रयागराज: प्रयागराज मे कार के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर और विडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश मे आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मऊआइमा इलाके की एक किशोरी से दारागंज परेड मैदान में सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार रात पुलिस ने वकील विनोद शंकर, विजय त्रिपाठी व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। किशोरी की मां मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि वह कुछ दिन पहले कचहरी गई थी। वहां विनोद शंकर त्रिपाठी मिला जिसने खुद को बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताया। विनोद शंकर ने उसकी बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये का सरकारी अनुदान दिलाने की बात कही थी। इसके बाद वह महिला से फोन पर भी बातचीत करता रहा। आठ मई को अनुदान के लिए साक्षात्कार करवाने की खातिर उनके पास एक व्यक्ति को भेजा। वह व्यक्ति तिलई बाजार से उनकी बेटी को लेकर परेड मैदान गया जहां एक कार में दो लोग पहले से मौजूद थे।
जबरन मनमानी कर बनाया विडियो, दी वायरल करने की धमकी का लगाया आरोप
किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर सभी ने कार में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अभियुक्तों ने इस कारगुजारी का वीडियो बनाया और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि महिला की पीड़ित बेटी किसी तरह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। शनिवार को जब बेटी को तकलीफ हुई उसने पूरी कहानी बयां की। फिलहाल एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला पक्ष के खिलाफ भी मऊआइमा थाने में मुकदमा पहले से लिखा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपितों में दो अधिवक्ता हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-