November 8, 2026

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण, प्रेस नोट-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-03.01.2022*

*थाना सिंधोरा पुलिस ने .315 बोर अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त जितेन्द्र विश्वकर्मा को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा व थाना प्रभारी सिंधोरा के कुशल निर्देशन में दिनाँक 03.01.2022 को सिंधोरा पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर ग्राम मवईया के स्थित प्रा0विद्यालय के पास से अभियुक्त जोगेन्द्र विश्वकर्मा पिता का नाम मारकण्डे विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुरली थाना चोलापुर वाराणसी को एक अदद .315 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गिरफ्तार । अभियुक्त को सम्बन्धित मु0अ0सं0 003/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. जोगेन्द्र विश्वकर्मा पिता का नाम मारकण्डे विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुरली थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 41 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*

एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 003/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–*

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ0नि बरदानीलाल, उ0नि0 श्यामधर बिंद, हे0का0 भृगुनाथ सिंह, का0 विनीत कुमार सिंह, थाना सिंधोरा, वाराणसी ग्रामीण ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*