सोनभद्र! (म्योरपुर)प्रदेश में कल कारखानों का हब कहा जाने वाला सोनभद्र जनपद विकास के इस दौड़ में आज भी काफी पिछडा़ है! चार पडो़सी राज्यों की सीमाओ से लगा यह जिला दुरुह दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते विकास से कोसों दूर है! इस आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का घोर अभाव है! रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं! बेरोजगारी चरम पर है! यहां के कल कारखानों बिजली परियोजनाओं कोयलरी आदि में अधिकतर बाहरी ही रखे जाते हैं! स्थानीय बेचारे इन्ही कल कारखानो मे दिहाडी़ मजदूरी कर के अपने बाल बच्चों की पेट पाल रहे हैं! बिजली पानी सड़क भूख और गरीबी जैसी समस्याओं से जूझते लोग सरकारी विभागो की मनमानी और शोषण के शिकार होते हैं! पुलिस वन व राजस्व विभाग तथा बिजली विभाग के कर्मचारी इन गरीबों का जम कर शोषण करते हैं!
यहां के जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया और आज भी जस की तस जनता की परेशानी का सबब बनी हुई हैं!
ब्लाक मुख्यालय म्योरपुर के युवा समाज सेवी गणेश जायसवाल यहां के गरीबों की दशा देख कर द्रवित हो उठते हैं! उन्होने इस प्रतिनिधि को बताया कि इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिये किसी नेता ने संवेदनशील हो कर नहीं सोचा और न ही कोई खास प्रयास किये है जिसके चलते लोगो का नेताओ और राजनीतिक दलो पर से भरोषा उठता जा रहा है! हमें यह भरोषा जीतना होगा! भाजपा के शासनकाल में कुछ सराहनीय लोकोपयोगी कामों से जनता आशान्वित हुई है! गणेश जायसवाल ने बताया है कि उनके द्वारा यहां की अनेक क्षेत्रीय समस्याओ के समाधान के लिये श्री संजय सिंह गोड़ माननीय विधायक ओबरा के साथ लखनऊ जा कर माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी जी से मुलाकात कर उन्हे अवगत करा दिया गया है! श्री गणेश जायसवाल का कहना है कि वो यहां की जनता के लिये आगे भी इसी तरह हमेशा संघर्षरत रहेगें! यदि किसी को कोई शिकायत हो या वो सरकारी कर्मचारी पुलिस वन कर्मचारियो द्वारा बेवजह सताया जा रहा हो तो सीधे मुझसे मिल कर अपनी समस्या बेहिचक बता सकता है!
गणेश जायसवाल जिन्हे लोग यहां के भावी ग्राम प्रधान के रूप मे देख रहे हैं! उनके अनेक सामाजिक धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी और जन सेवा भाव की इलाके में काफी सराहना हो रही है!
खबर- गणेश जायसवाल के प्रतिनिधि अमित रावत के हवाले से!
Report by SM Srivastava
National Advisor
CIB




More Stories
купить винтовые сваи
15 Ciri Pengguna Narkoba Dilihat dari Kondisi Fisik
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor