22 जून को कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र मे रहने वाले अपह्लत युवक की किडनैपर्स द्वारा हत्या की आ रही खबर के बीच पीड़ित परिवार का पुलिस पर गुस्सा फूट पङा।जिसमें उन्होने पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुये कहा की 30 लाख रुपए भी चला गया और हमारे भाई को भी पुलिस सकुशल नही बरामद कर पाई।
लखनऊ। एनकाउंटर और आंकड़ों की हवाबाजी के बीच कानपुर से बङी खबर सामने आ रही है।कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाले परिवार के बेटे का अपहरण होता है।फिर किडनैपर 30 लाख रुपए की मांग करते हैं।पीड़ित परिवार एसपी साउथ और थाना पुलिस के कहने पर मकान और बेटी के शादी के लिए रखे गहने बेंच कर पैसा जमा करता है।फिर पुलिसिया पहरे मे 30 लाख रुपए किडनैपर्स को बताई जगह पर पंहुचा पंहुचाये जाते हैं।मगर पुलिस को कोई सुराग नही मिलता।आराम से किडनैपर्स पैसे लेकर चंपत हो जाते हैं।
कानपुर एसएसपी 4 दिन के भीतर खुलासा करने के लिए अपनी स्पेशल टीम को लगाते हैं।पीड़ित परिवार के घर पर सभी प्रमुख पार्टियों के नेता सांत्वना देने पंहुच जाते हैं।मगर जब अपह्लत युवक की मौत की खबर परिवार को मिलती है।तो उनके सब्र का पैमाना छलक जाता है।ये वंही कानपुर पुलिस है।जिसकी लापरवाही से कई पुलिस कर्मचारी शहीद हुये।इस घटना के बाद भी पुलिसिया कार्यशैली जस की तस है।कानपुर पुलिस किडनैपर्स तक कब पंहुच पाती है और बरसात के समय में इस बार गाड़ी पलटती है या नहीं।सभी की नजरे इस पर रहेगीं।
अखिलेश यादव का कानपुर की घटना पर ट्वीट …
कानपुर से अपहृत इकलौते बेटे की मौत की ख़बर दुखद है. चेतावनी देने के बाद भी सरकार निष्क्रिय रही. अब सरकार 50 लाख का मुआवज़ा व दी गयी फिरौती की रक़म भी दे | सपा मृतक के परिवार को 5 लाख की मदद देगी | अब कहाँ है दिव्य-शक्ति सम्पन्न लोगों का भयोत्पादक प्रभा-मण्डल व उनकी ज्ञान-मण्डली |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-