*कानपुर देहात में पेड़ से बांधकर युवक की जमकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला!*…
कानपुर देहात. उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रेम प्रसंग के आरोप में लड़की के घर और गांव वालों ने युवक को पहले पेड़ से बांधकर पीटा. फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा तक डाल दिया. बताया जा रहा है कि घंटों पिटाई करने के बाद वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़ दिया. सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है. बता दें कि कानपुर देहात के पतारी गांव में रहने वाला सरवन पुताई का काम करता है. वह पास के ही गांव कमालपुर में पुताई करने गया था. इस दौरान गांव में रहने वाले संजय पाल की बेटी से दोस्ती हो गई. काम खत्म होने के बाद भी फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी. संजय को इस बात की जानकारी होने पर बेटी से फोन करवाकर उसे गांव में मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद पहले से ही घात लगाए बैठे संजय समेत अन्य लोगों ने सरवन को दबोच लिया. पहले उसे पेड़ से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में डंडों से पीटा और डंडा भी डाल दिया.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-