July 17, 2026

कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और वाराणसी में पुलिस अलर्ट-

Spread the love

*कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और वाराणसी में पुलिस अलर्ट*

 

कानपुर के हिंसा के बाद हो रही पहली जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, संभल, बरेली और वाराणसी में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। वाराणसी में काशी विश्वनाश मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है. वहीं पुलिस का खूफिया तंत्र भी पूरी तरह अलर्ट है।

 

*कानपुर हिंसा मामले में अब तक 52 लोग गिरफ्तार*

 

दरअसल, 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद से ही पु‌लिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. शहर में जुमे की नमाज के बाद एक समुदाय की ओर से दुकानें बंद कराने को लेकर हिंसा भड़क गयी थी। यह हिंसा पूर्व भाजपा प्रवक्‍ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध- प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जिसके चलते उपद्रवियों ने जमकर पत्थराव किया था। इस हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब 10 और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।