कानपुर :-
मोस्ट वांटेड विकास दुबे की जालसाजी में किले का हर एक प्यादा था शामिल । धोखाधड़ी करने के लिए उसके घर के नौकर नौकरानी से लेकर गुर्गो तक के कई फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे । विकास के ढहाए गए किले से पुलिस के हाथ लगे नौकर दयाशंकर व नौकरानी के अलग अलग पहचान पत्र ,जमीन की खरीद फरोख्त में इनका किया जाता था प्रयोग । घर से खाली राशन कार्ड ,पार्टियों के झंडे वायरलेस कारतूस भी हुए बरामद ,इसके पहले पुलिस को बारूद ,असलहे भी हो चुके है बरामद । पुलिस महकमें के भीतर छिपे विकास के मददगारों की बढ़ रही है संख्या सूत्रों की माने तो विकास दुबे की मदद के शक में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के मोबाइल सर्विलांस पर चौबेपुर, बिल्हौर, ककवन, और शिवराजपुर थाने के 200 से अधिक पुलिसकर्मी रडार पर हैं |इन सभी के मोबाइल सर्वलांस पर हैं, CDR भी खंगाले जा रहे है, इनमें से तमाम पुलिसकर्मी विकास दुबे के सामने नतमस्तक थे | उसके लिए ही गुर्गों की तरह काम करते थे, पुलिस एसटीएफ की टीमें एक-एक बिंदुओं पर काम कर रही है। बिकरु कांड में निलंबित किये गए बीट दारोगा शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि 2 जुलाई को शाम 4 बजे विकास नें फोन पर धमकी दी थी कि थानेदार को समझा लो अगर बात बढ़ी तो बिकरू गॉव से लाश उठेंगी ।बीट दारोगा थानेदार को सूचना देकर और बिकरू गांव की बीट हटाकर दूसरी बीट देने को कहा था , दारोगा बोला मैं सहम गया था, मुठभेड़ टीम मे भी दरोगा शामिल नहीं हुए थे । शिवली रोड के कई गॉवो में विवाद की जांच के लिए पुलिस को विकास दूबे से लेनी पड़ती थी अनुमति | तहरीर मिलने के बाद बीट दरोगा और सिपाही विकास को देते थे जानकारी, विकास की अनुमति के बाद ही जाती थी पुलिस, अधिकतर मामले विकास अपने घर पर ही बुलाकर हल करा देता था।
कानपुर के बिकरु काण्ड की मजिस्ट्रेट्री जांच शुरू एडीएम नें मांगे दस्तावेज, एफआईआर कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट । दर्ज किए गए बयान मौके के परीक्षण के साथ ही जेसीबी चालक और बिजली काटे जाने के बिंदुओं की होगी जांच एडीएम भू/राजश्व प्रमोद शंकर शुक्ला को बनाया गया है जांच मजिस्ट्रेट
विकास पर कार्यवाही
विकास और उसके भाई पर दर्ज हो सकते हैं कुछ और मुक़द्दमे जो लोग विकास के ख़ौफ़ से अबतक नही जुटा पाए थे हिम्मत अब आ रहे सामने सचिवालय की नीलामी में मिली कार धमकाकर लेनें के मामले मे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके छोटे भाई दीप प्रकाश का गैर जमानती वारंट पुलिस लेगी। औपचारिकताएँ की गई पूरी, गैर जमानती वारंट मिलने के बाद ही पुलिस लखनऊ में विकास की संपत्ति को कुर्की करने की आसानी से ले सकेगी अनुमति। थाने की टॉप टेन लिस्ट में नहीं था विकास दुबे का नाम अब बन गया प्रदेश का टॉप 3 अपराधी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद टॉप 3 में पहुंच गया विकास दुबे का नाम,
विकास दुबे के ऊपर ढाई लाख का इनाम,
विकास दुबे के अलावा प्रदेश के दो ऐसे अपराधी हैं जिनका नाम ढाई-ढाई लाख की लिस्ट में शामिल है, इनमें से एक है मेरठ का मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो और दूसरा पश्चिमी यूपी का आशुतोष ।
लखनऊ आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मामला विकास दुबे के सहयोगियों के फोटों हुए वायरल पुलिस ने 15 वांछितों के नाम व फोटो किए जारी पोस्टर बना सभी साथियों के नाम फोटो किए जारी |
लखनऊ
क्या है अनंत देव, जय बाजपेई और विकास दुबे के बीच कनेक्शन? किसने गायब की एसएसपी दफ्तर की co वाली फाइल शहीद Coकी भेजी शिकायत वाली फाइल कैसे हो गई गायब? एसएसपी कानपुर के दफ्तर से कैसे गायब हुआ पेपर अनंत देव तिवारी को बचाने के लिए तो नही की गई फाइल गायब कल तक एडीजी जोन jn सिंह कर रहे थे जांच अब अचानक लक्ष्मी सिंह को दे दी गई जांच विकास दुबे मामले में पुलिस कनेक्शन की जांच कर रही लक्ष्मी सिंह 48 घंटे में लक्ष्मी सिंह देंगे डीजीपी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट दिवंगत सीओ के वायरल हुए लेटर की जांच करेंगी लक्ष्मी सिंह कल एसएसपी कानपुर में फाइल गायब होने का तर्क दिया था विकास दुबे जय बाजपेई और अनंत देव कनेक्शन में अब कौन जांच को प्रभावित कर रहा
: तेज-तर्रार व ईनामदार छवि के आईपीएस श्री सुजीत पांडेय पूरी तरह हुए स्वस्थ। उन्होंने आज नई ऊर्जा के साथ संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल डाउन होने के कारण पिछले एक सप्ताह से थे वह बेड रेस्ट पर।
एडीजी प्रशांत कुमार का बड़ा बयान—–
मीडिया में यह वायरल है कि सर्किल ऑफिसर देवेंद्र मिश्रा ने एक पत्र लिखा था। डीजीपी ने आईजी स्तर के एक अधिकारी को जांच के लिए भेजा है, सच सामने आ जाएगा।
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का बयान दोषी कोई भी होगा बख्शा नहीं जाएगा पत्र और ऑडियो वायरल होने की जांच हो रही है 8 शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी आईजी लक्ष्मी सिंह पूरे मामले की जांच कर रही है हर मामले की पूरी जांच हो रही है एक ऑडियो टेप भी रिलीज हुई है, उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं है। इसमें उस वक्त के एसएसपी, थाना प्रभारी और सर्किल ऑफिसर के बीच बातचीत है। इसको वेरिफाई किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर सर्किल ऑफिसर के कम्प्यूटर की फरेंसिक जांच भी की जाएगीःएडीजी L&O प्रशांत कुमार।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-