गोवा कांग्रेस नेता और पार्टी सचिव ए चेल्लाकुमार ने बुधवार को सवाल किया कि सरकार पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर का शव सामने क्यों नहीं लायी जिस पर राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया।
चेल्लाकुमार ने कहा, ‘‘उन्होंने (सरकार) जवानों के पार्थिव शरीरों की पहचान की, लेकिन आतंकवादी का शव कहां है? वे अभी तक शव को लोगों को नहीं दिखा पाए हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा चुनावी लाभ के लिए रक्षा बलों का दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘हां।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग अब सोच रहे हैं…प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह सत्ता बरकरार रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.” इस पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने मांग कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करें।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक