कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गाँधी का आज 52 वाँ जन्मदिन है। उनके मना करने पर कार्यकर्ता जन्मदिन नही मनायेंगे। राहुल जी ने इमोशनल अपील की है, कहा- ‘मेरा जन्मदिन न मनाएं, करोड़ों युवाओं का मन दुखी’। कार्यकर्ता ट्विटर और फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। राहुल गांधी का संदेश-युवा परेशान हैं और सड़कों पर विरोध कर रहे हैं, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जश्न न मनाएं’। जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली में जंतर मंतर पर सत्याग्रह करने जा रही है. इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता के शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस के सांसद और नेता सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-