October 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोल दिया- शरद पांडेय

Spread the love

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोल दिया.

 

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

 

कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं.

 

राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है.

 

उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है.